डकबैक इंडिया के कर्मी हुए आक्रोशित, बोले-पहले कर्मचारियों का बकाया भुगतान करें, फिर बंद करें कारखाना

कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं डकबैक इंडिया के कर्मचारी. फोटो : प्रभात खबर
डकबैक इंडिया रांची के कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है. उन्होंने प्रबंधन से साफ कह दिया है कि पहले कर्मचारियों को बकाया भुगतान करें, फिर कंपनी बंद करें.
Table of Contents
रांची में कार्यरत 31 कर्मचारियों का कोलकाता स्थानांतरण करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों काे ग्रेच्युटी नहीं देने और बिना कारण के कारखाना से मशीन को बाहर ले जाने के विरोध में डकबैक इंडिया के कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं.
डकबैक इंडिया के कर्मचारी लगातार 3 दिन से कर रहे धरना-प्रदर्शन
कर्मचारी लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी धरना पर बैठे रहे. कर्मचारियों का यह धरना दिन-रात चल रहा है. उनका कहना है कि जब तक स्थानांतरण रद्द नहीं किया जाता है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा. प्रबंधन को यदि कारखाना बंद भी करना है, तो सबसे पहले हम कर्मचारियों का पूरा बकाया भुगतान कर दे.
कर्मचारियों को परेशान कर रहा है डकबैक इंडिया प्रबंधन
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग एक माह बाद जिस कर्मचारी का रिटायरमेंट होने वाला है, उनका भी रांची से दूसरी जगह पर ट्रांसफर किया जा रहा है.
प्रबंधन तानाशाही रवैया अपना रहा है. प्रबंधन को कर्मचारियों के साथ बैठ कर हल निकालना चाहिए. फैक्टरी में लंबे समय से काम कर रहे हैं.
उदय सिंह, आंदोलन कर रहे कर्मचारी
आखिर ऐसे समय में कहां जायेंगे. पहले छह लोगों को बिना कारण के निलंबित कर दिया गया. इसके बाद 31 लोगों का स्थानांतरण कर दिया गया है. हमलोगों को केवल परेशान किया जा रहा है.
पैट्रिक किंडो, आंदोलन कर रहे कर्मचारी
केवल कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है. सभी कर्मचारी एकजुट हैं. प्रबंधन सभी का स्थानांतरण रद्द करे. प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी.
अनिल तिर्की, आंदोलन कर रहे कर्मचारी
28 जून, 2024 को रिटायरमेंट की तिथि है, इसके बाद भी कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है. जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
धर्मदेव यादव, आंदोलन कर रहे कर्मचारी
इसे भी पढ़ें
Ranchi News: डकबैक इंडिया को बंद करने की तैयारी में प्रबंधन, गुस्साये कर्मचारी धरना पर बैठे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




