Weather Forecast: दिल्ली के आसमान से बरस रही आग, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी
Weather Forecast | PTI
Weather Forecast: ऊपर आसमान में सूरज चमक रहा है और नीचे जमीन पर आग बरस रही है. सबसे बुरा हाल देश की राजधानी दिल्ली का है, जहां कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया है. रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Weather Forecast: भारत में तय समय से 72 घंटे पहले मानसून की दस्तक हो चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इस बार देश में औसत से ज्यादा बारिश होगी. दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं. वहीं उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी इतनी है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है. ऊपर आसमान में सूरज चमक रहा है और नीचे जमीन पर आग बरस रही है. सबसे बुरा हाल देश की राजधानी दिल्ली का है, जहां कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया है. धूप निकलते ही भीषण गर्मी से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है. शाम के समय भी गर्मी बेहाल कर रही है.
दिल्ली में गर्मी का पारा साढ़े 47 डिग्री के भी पार
इस साल गर्मी के मौसम में दिल्ली में आग बरस रहा है. रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मुंगेशपुर में 47.7 डिग्री और आया नगर में 46.4 डिग्री, पूसा में 46.5 डिग्री, पीतमपुरा में 47 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया. इतने भीषण गर्मी में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है. गर्मी के साथ-साथ आम लोगों पर लू का भी खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग का कहना है इस सप्ताह तापमान ऐसा ही बना रहेगा.
दिल्ली में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में लगातार इजाफा हुआ है. जिसके कारण आज यानी रविवार (19 मई) को इस गर्मी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में शनिवार को तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था जबकि शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस था. वहीं रविवार को जहां सफदरजंग स्टेशन पर तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शहर के अन्य हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया.
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम कार्यालय ने दिल्ली में बढ़ी गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि भीषण गर्मी सभी उम्र के लोगों विशेषकर खासकर बच्चों , बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले कमजोर लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है. मौसम विभाग ने गाइडलाइन के तहत कहा है कि शरीर में पानी की कमी नहीं हो इसके लिए लोग उचित मात्रा में पानी पीते रहे ओआरएस या घर पर बने लस्सी, तोरानी, नींबू पानी और छाछ का उपयोग करते रहें.
कब मिलेगी गर्मी से राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि सोमवार को दिल्ली में मोटे तौर पर आसमान साफ रहेगा. कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. सात दिन के लिए पूर्वानुमान जताते हुए आईएमडी ने भीषण गर्मी के कारण संवेदनशील लोगों के लिए अत्याधिक एहतियात बरतने का आग्रह किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ्ते भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










