Lok Sabha Election 2024: अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली में किया रोड शो, AAP प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 May 2024 7:18 PM
Lok Sabha Election 2024 | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया. केजरीवाल ने दिल्ली के बदरपुर इलाके में रोड शो किया. इस रोड शो के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी प्रत्याशी सहीराम पहलवान के पक्ष में लोगों से वोट मांगा. केजरीवाल के रोड शो में भारी संख्या में भीड़ दिखी.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में कल यानी 20 मई को पांचवें दौर का चुनाव है. वहीं अब सियासी दल छठे दौर की तैयारी में जुटे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में बदरपुर इलाके में एक सार्वजनिक रैली की, एक खुले वाहन में सवार होकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया. इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में भीड़ जुटी.
जेल का जवाब वोट से देना है- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें जेल का जवाब वोट से देना है. सभा में बोलते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 25 मई बीजेपी गई. भाजपा पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी हमारे पीछे पड़े हैं, हमारी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं. यदि आप दिल्ली में नहीं जीत सकते, तो क्या आप सभी को जेल में डाल देंगे? मैं हमारी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगता हूं. वे जानते हैं कि 4 जून को उनकी सरकार नहीं बनेगी उन्हें 200 से भी कम वोट मिलेंगे.
चार जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार
सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि वो अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दस साल तक सत्ता में रहने के बाद पीएम मोदी बस यही कह रहे हैं कि ‘भक्ति आत्मा’, ‘नकली संतान’ और ‘मंगलसूत्र’. उन्होंने सभा में दावा किया कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










