Wazirpur Assembly Election Result 2025: बीजेपी की पूनम शर्मा की जीत, आप को झटका

Updated:
विज्ञापन

Wazirpur Assembly Election Result 2025: वजीरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में भाजपा ने बाजी मार ली. बीजेपी की पूनम शर्मा ने आम आदमी पार्टी ने यहां से राजेश गुप्ता को हरा दिया है.

विज्ञापन

Wazirpur Assembly Election Result 2025: वजीरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में भाजपा ने बाजी मार ली. बीजेपी की पूनम शर्मा ने आम आदमी पार्टी ने यहां से राजेश गुप्ता को हरा दिया है. कांग्रेस की रागिनी नायक यहां तीसरे नंबर पर रही. पूनम शर्मा को कुल 54721 वोट मिले. राजेश गुप्ता को 43296 वोट मिले. भाजपा ने इस सीट पर 11425 वोट के अंतर से जीत हासिल की. कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी रही और रागिनी नायकको 6348 वोट से संतोष करना पड़ा.

भाजपा की पूनम शर्मा ने दर्ज की बड़ी जीत

उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
राजेश गुप्ताआम आदमी पार्टी 43296
पूनम शर्माबीजेपी54721
रागिनी नायककांग्रेस6348
हीरा लालबहुजन समाज पार्टी1047

वजीरपुर विधानसभा सीट का इतिहास

2003 के चुनाव में यहां से बीजेपी पहली बार जीती थी. मांगे राम गर्ग ने यहां से पार्टी को पहली बार जीत दिलाई. उन्होंने कांग्रेस के रतन चंद जैन को हराया था. उसके बाद 2008 में कांग्रेस की वापसी हुई. कांग्रेस के हरि शंकर गुप्ता ने बीजेपी के मांगे राम गर्ग को 3140 वोट से हराया था. 2013 में एक बार फिर से बीजेपी को यहां से जीत मिली. बीजेपी के डॉ महेंद्र नागपाल ने आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार को 5574 वोट से हराया. 2015 में यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश गुप्ता ने बीजेपी के डॉ महेंद्र नागपाल को हराया और पहली बार जीत दर्ज की. 2020 में लगातार दूसरी बार आप के राजेश गुप्ता ने बीजेपी के डॉ महेंद्र नागपाल को हराया और विधायक बने. 2025 में आप ने फिर से राजेश गुप्ता को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवार बदला है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola