Sultanpur Majra Assembly Election Result 2025 : आप के मुकेश कुमार अहलावत ने फिर दर्ज की जीत

सुल्तानपुर माजरा चुनाव रिजल्ट
Sulatanpur Majra Vidhan Sabha Chunav Result 2025 : सुल्तानपुर माजरा में इस बार फिर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. आप के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के करन सिंह को 17000 से अधिक वोट से करा दिया है.
Sultanpur Majra Assembly Election Result 2025 : सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है. आप के मौजूदा विधायक मुकेश कुमार अहलावत ने भारतीय जनता पार्टी के करन सिंह कर्मा को 17000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया. अहलावत को इस विधानसभा चुनाव में कुल 58767 वोट मिले. वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद् भाजपा के करन सिंह 41641 वोट ही ला पाए. दिल्ली में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला. कांग्रेस के प्रत्याशी जय किशन को इस सीटपर केवल 8688 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे.
सुल्तानपुर माजरा सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| मुकेश कुमार अहलावत | आम आदमी पार्टी | 58767 |
| करम सिंह कर्मा | भारतीय जनता पार्टी | 41641 |
| जय किशन | कांग्रेस | 8688 |
| कुलवंत राणा | बहुजन समाज पार्टी | 1885 |
सुल्तानपुर माजरा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2020
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी (आप) के मुकेश कुमार अहलावत ने 74,573 वोटों के साथ सीट जीती. बीजेपी के उम्मीदवार राम चंद्र चावरिया को 26,521 वोट मिले, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के उम्मीदवार जय किशन को 9,033 वोट मिले.
सुल्तानपुर माजरा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2015
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार संदीप कुमार 80,269 वोटों के साथ विजयी हुए थे. बीजेपी के प्रभु दयाल को 15,830 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जय किशन को 15,036 वोट मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










