Rain Alert: आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश, दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, IMD का ताजा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Rain Alert

Rain Alert: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान जाहिर किया है.

विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि मौसमी तंत्र में बदलाव के कारण दिल्ली में एक दो दिन बारिश होगी. बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी ने दिन में बारिश के साथ आंधी का अनुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना जताई है.

तीन दिनों तक रहेगी बादलों की आवाजाही

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बादल छाने लगे हैं. राजस्थान, पंजाब, झारखंड समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है. गुरुवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की भी संभावना है.

न्यूनतम तापमान में आ सकती है कमी

दिल्ली में फरवरी महीने की शुरुआत से ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी थी. न्यूनतम तापमान अभी भी दहाई अंक से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक दो दिनों में भी न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है. मंगलवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है.

बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों का डेरा है. मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिनों तक तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है.

Also Read: Heavy Rain Alert: चक्रवाती तूफान की दस्तक! 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola