Heavy Rain Alert: चक्रवाती तूफान की दस्तक! 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Feb 2025 5:45 AM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert, ANI

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 22 फरवरी तक और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना है. जम्मू कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज यानी बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश की हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इस मौसमी तंत्र के प्रभाव के कारण उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में बारिश हो सकती है. 18 से 23 फरवरी तक देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल नार्थ पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में बना हुआ है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर सक्रिय है. दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी एक चक्रवाती प्रणाली बनी हुई है. इसके अलावा पूर्वोत्तर असम में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है. 19 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ेगा. इन मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान में बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 22 फरवरी तक और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना है. जम्मू कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल यानी बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 24 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री का इजाफे का अनुमान

उत्तर पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई जगहों पर अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान बढ़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. वहीं उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने संभावना कम है. तीसरे दिन तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. हालांकि उसके बाद के दो दिनों में तापमान में फिर दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिल सकता है. देश के अन्य स्थानों में अगले 4 से पांच दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

कई राज्यों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. 18 और 19 फरवरी को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

Also Read: Rajasthan Rain: 19 और 20 फरवरी को होगी बारिश, एक्टिव है पश्चिमी विक्षोभ, जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola