7 महीने बिना पासपोर्ट भारत में रहा अमेरिकी, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक (Photo: X)

पुलिस पूछताछ में अमेरिकी नागरिक ने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड गया था, जहां उसका पासपोर्ट खो गया. उसने यह भी दावा किया कि वह पहले अमेरिकी नौसेना (US Navy) में ऑफिसर के तौर पर काम कर चुका है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक 36 साल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. उसके पास कोई वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज नहीं था. पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और कहा कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं.

विज्ञापन

रविवार (12 जुलाई) को एसएसबी की 22वीं बटालियन नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान सोनौली थाना क्षेत्र के मैनिहवा इलाके में सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास जॉर्डन ब्राउन नेपाल की ओर जाने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की और वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिलने पर हिरासत में ले लिया.

एसएसबी के जवानों को देख भागने लगा अमेरिकी नागरिक

महराजगंज के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिद्धार्थ ने बताया कि एसएसबी के जवानों ने जब उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि, सीमा पर तैनात जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया. गिरफ्तारी के समय उसके पास कोई वैध पासपोर्ट नहीं मिले. ब्राउन थाईलैंड से समुद्री रास्ते के जरिए श्रीलंका पहुंचा था. वहां से वह 2 नवंबर 2025 को समुद्र के रास्ते भारत आया. इसके बाद से वह गोवा में रह रहा था. पुलिस अब उसके भारत आने के पूरे रास्ते और दावों की जांच कर रही है.


नेपाल भाग रहा था अमेरिकी नागरिक

इसका मतलब है कि ब्राउन करीब सात महीने तक बिना पासपोर्ट के भारत में रहा. इस दौरान वह गोवा में रह रहा था. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इतने लंबे समय तक बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत में कैसे रहकर सफर किया. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ब्राउन गोवा से पहले बेंगलुरु पहुंचा और वहां से उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर आया. उसका इरादा नेपाल में प्रवेश करने का था, लेकिन सीमा पर एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola