दिल्ली के उस्मानपुर में मकान की छत गिरी, पति-पत्नी की मौत

Updated:
विज्ञापन

एक मकान की छत का मलबा, फोटो- एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जयप्रकाश नगर में मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए.

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में सोमवार (3 अगस्त) को एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई. मृतकों की पहचान टिंकू और उनकी पत्नी उर्मिला के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि घटना देर रात गोंडा इलाके के अंतर्गत आने वाले जयप्रकाश नगर (JP Nagar) में हुई. अचानक मकान की छत गिरने से दंपती मलबे में दब गए.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस ने किया रेस्क्यू

सीनियर स्टेशन ऑफिसर (STO) सुनील सागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि टिंकू और उर्मिला को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल पहुंचने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतोष ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola