कोरोना वायरस से संक्रमित बेटे को अतिथिगृह में छुपाने वाली रेल अधिकारी निलंबित

Updated at : 20 Mar 2020 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित बेटे को अतिथिगृह में छुपाने वाली रेल अधिकारी निलंबित

जर्मनी से लौटे और बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये अपने बेटे को बेंगलुरु में रेलवे के एक अतिथि गृह में ‘छुपा कर' रखने के कारण दक्षिण पश्चिमी रेलवे की एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जर्मनी से लौटे और बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये अपने बेटे को बेंगलुरु में रेलवे के एक अतिथि गृह में ‘छुपा कर’ रखने के कारण दक्षिण पश्चिमी रेलवे की एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

रेलवे के प्रवक्ता ई विजया ने बताया कि महिला अधिकारी ने प्राधिकारियों को अपने बेटे के जर्मनी से लौटने की जानकारी नहीं दी और मुख्य बेंगलुरु स्टेशन के निकट रेलवे के एक अतिथिगृह में उसे रख कर अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाला.

विजया ने बताया कि सहायक कार्मिक अधिकारी (यातायात) को निलंबित कर दिया गया है. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि 25 वर्षीय युवक स्पेन से होते हुए जर्मनी से आया था और उसे 13 मार्च को बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचने पर घर में पृथक रहने को कहा गया था. वह 18 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया.

दक्षिण पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने अपने परिवार को बचाने के लिए अपने बेटे को छुपाया लेकिन उन्होंने हम सबका जीवन खतरे में डाल दिया.’

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola