बिना खाना-पानी के ठेला, साइकिल, कंधा... जैसे भी हो, घर लौट रहे लोग
कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच काम से निकाल दिये गये लोग सिर पर छत और दो वक्त की रोटी की तलाश में घरों की तरफ निकल पड़े हैं. कोई पैदल चल रहा है, तो कोई साइकिल या ठेले पर अपनों का बोझ उठा रहा है. सबसे ज्यादा संख्या बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों की है. ये लोग पिछले कई दिनों से चल रहे हैं. कइयों ने तो पांच दिन से कुछ खाया-पिया भी नहीं है.
दिल्ली : कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच काम से निकाल दिये गये लोग सिर पर छत और दो वक्त की रोटी की तलाश में घरों की तरफ निकल पड़े हैं. कोई पैदल चल रहा है, तो कोई साइकिल या ठेले पर अपनों का बोझ उठा रहा है. सबसे ज्यादा संख्या बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों की है. ये लोग पिछले कई दिनों से चल रहे हैं. कइयों ने तो पांच दिन से कुछ खाया-पिया भी नहीं है.
बावजूद इसके किसी ने गोद में सात माह की बच्ची ले रखी है, तो कोई अपने पांच साल के बच्चे को कंधे पर उठाये चल रहा है. एक 70 साल की वृद्ध महिला भी पैदल गांव लौटने को मजबूर है. इस बीच गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिख कामगारों, मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए खाने-पीने और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. बिहार और झारखंड सराकर ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है और इस समस्या से अवगत कराते हुए हससंभव मदद की अपील की है.
भाजपा अध्यक्ष ने खाना और परिवहन मुहैया कराने का दिया निर्देश
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने कार्यकर्ताओं से पैदल लौट रहे मजदूरों को को खाना, सुरक्षा और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने का निर्देश दिया. सभी राज्य प्रमुखों से बात कर उन्होंने यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि कम-से-कम पांच करोड़ गरीब लोगों को भाजपा कार्यकर्ता खाना मुहैया कराएं.
केजरीवाल ने मजदूरों से वापस दिल्ली लौटने का किया आग्रह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलायन कर रहे मजदूरों से दिल्ली लौटने का आग्रह किया है. दिल्ली सरकार ने भरोसा दिया है कि उनके खाने की व्यवस्था की जा रही है. वहीं कई एनजीओ भी इस काम में जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










