Delhi Water Crisis: पानी की किल्लत पर बीजेपी का हल्ला बोल, AAP सरकार के खिलाफ 14 जगहों पर प्रदर्शन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jun 2024 2:11 PM
Delhi Water Crisis | ANI, X
Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी संकट गहरा गया है. बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं. टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. हालत यह है कि एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को घंटों लाइन लगानी पड़ रही है. जल संकट को लेकर बीजेपी AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.
Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण गर्मी और घोर जल संकट लोगों के लिए आफत बनी हुई है. पूरे दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दल लगातार हमला कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने रविवार को पूरे दिल्ली में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर बीजेपी कांग्रेस को दिल्ली के 14 जगहों पर घेरने में लगी है. बीजेपी के प्रदर्शन में दिल्ली के सातो सांसदों समेत और कई बड़े नेता शामिल हो रहे है. इधर, बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान छतरपुर इलाके में अज्ञात लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ की. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तोड़फोड़ और पथराव के लिए प्रदर्नकारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. पत्थरबाजी में जल विभाग के शिशे टूट गये हैं.
नजफगढ़ में प्रदर्शन
इसी कड़ी में पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता हाथों में मटका लिए प्रदर्शन करते नजर आये. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल हाय-हाय के नारे लगाये. बीजेपी ने केजरीवाल पानी दो के नारे वाली तख्तियां भी लहराई.
बांसुरी स्वराज ने AAP पर बोली हमला
दिल्ली में पानी की कमी को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हल्ला बोल कर दिया है. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा है कि यह कोई प्राकृतिक समस्या नहीं है, इसे आम आदमी पार्टी ने पैदा किया है. दिल्ली में पर्याप्त पानी है और हरियाणा सहमति से ज्यादा पानी छोड़ रहा है. केवल 10 सालों में AAP ने दिल्ली जल बोर्ड को 2013 में 600 करोड़ रुपये के लाभ से 2024 में 73000 करोड़ रुपये के घाटे में पहुंचा दिया है.
AAP के कारण पानी की किल्लत- सचदेवा
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली वाटर क्राइसिस पर कहा कि अगर दिल्ली में पानी की कमी के लिए कोई जिम्मेदार है, तो वह सीएम अरविंद केजरीवाल और AAP सरकार है. दिल्ली में पानी की कमी प्राकृतिक नहीं है. दिल्ली के पास अपेक्षित पानी का भंडार है और हरियाणा भी पानी दे रहा है. तय सीमा से अधिक मात्रा में पानी. पानी की चोरी और बर्बादी दिल्ली में पानी की कमी का मूल कारण है.
आतिशी ने लिखा पुलिस कमिश्नर को पत्र
वहीं दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र लिखा है. अपने पत्र में आतिशी ने लिखा है कि मैं अगले 15 दिनों के लिए हमारी प्रमुख पाइपलाइनों की गश्त और सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती का अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं ताकि शरारती तत्वों या गलत इरादों वाले लोगों को पानी की पाइपलाइनों से छेड़छाड़ करने से रोका जा सके जो अब दिल्ली की जीवन रेखा बन गई हैं. इस समय किसी भी तरह की गड़बड़ी हो सकती है. और तोड़फोड़ से दिल्ली के लोगों के सामने पहले से ही मौजूद पानी की कमी और भी बदतर हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










