Delhi News: ट्रैफिक से परेशान दिल्ली को बड़ी राहत, इन क्षेत्रों में बन रही आधुनिक टनल

Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Jun 2025 10:51 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली में जल्द ही 3 लेन वाली दो सुरंगें बनेंगी,

Delhi News: दिल्ली के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली में जल्द ही 3 लेन वाली दो सुरंगें बनेंगी, जो कि राज्य में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करेंगी. सुरंगें आधुनिक सुविधाओं से लैश होंगी. 24,000 करोड़ रुपये लागत वाली इस इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना को केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई.

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली में सड़क जाम की समस्या कम करने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 8 जून को एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली में और उसके आस-पास के इलाकों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है. इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा 24,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

इन इलाकों को जाम से राहत मिलेगी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि इससे राज्य में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और वायु प्रदूषण की समस्या कुछ हद तक नियंत्रित होगी. उन्होंने कहा है कि सुरंग बनने के बाद रंगपुरी, धौला कुआं, NH-48 और राव तुला राम मार्ग पर जाम की समस्या कम हो जाएगी. जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के तहत महिपालपुर के शिव मूर्ति क्षेत्र (द्वारका एक्सप्रेसवे) से बसंत कुंज की नेल्सन मंडेला रोककर लंबी सुरंग बनाई जाएगी. इस सुरंग की लंबाई 5 किलोमीटर होगी.

सुरंग का निर्माण कार्य कब शुरू होगा ?

रेखा गुप्ता ने बताया है कि राज्य में NHAI तीन लेन वाली दो अलग-अलग सुरंगों का निर्माण करेगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 3,500 करोड़ रुपये है. 2026 में सुरंग का निर्माण कार्य शुरू होगा. दोनों टनल से तीन-तीन लेन जुड़ी होने वाली हैं, जिससे राज्य के लोगों को छह लेन की यातायात की सुविधा मिलेगी.

किन मार्गो को जोड़ेगा यह सुरंग?

मुख्यमंत्री के अनुसार यह दिल्ली के पूर्वी और मध्य हिस्सों को दिल्ली एक्सप्रेसवे, NH-10, NH-44, दिल्ली-जयपुर मार्ग और दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे जैसे मार्गों से जोड़ेगी. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है.

सुरंग होगी आधुनिक उपकरणों से लैस

बताया जा रहा है कि इस सुरंग को हाई टेक उपकरणों के साथ बनाया जाएगा. इसमें इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, वेंटिलेशन, नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन निकास द्वार की सुविधाएं होने वाली हैं.

यह भी पढ़े: COVID 19 Cases: कोविड-19 की रफ्तार फिर बढ़ी, 24 घंटे में 391 नए मामले आए सामने, 4 की मौत

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola