Delhi Election 2025: करनैल सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार, कुल संपत्ति 259 करोड़ रुपये, अशोक कुमार सबसे गरीब

Karnail Singh
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई उम्मीदवार हैं, जो अरबपति हैं. जबकि कई उम्मीदवार के पास एक भी संपत्ति नहीं है. ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिनपर करोड़ रुपये की देनदारी है. ADR ने दिल्ली चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में जानकारी दी है. तो आइये देखें कौन उम्मीदवार सबसे अमीर हैं और कौन सबसे गरीब.
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में सबसे अमीर बीजेपी नेता करनैल सिंह हैं. जबकि सबसे गरीब उम्मीदवार अशोक कुमार हैं, जो स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 5 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो अरबपति हैं.
अरबपति उम्मीदवार की सूची
करनैल सिंह – (शकूर बस्ती से बीजेपी उम्मीदवार) – कुल संपत्ति – 2596736090 यानी 259 Crore+
मनजिंदर सिंह सिरसा – (राजौरी गार्डन से बीजेपी उम्मीदवार), कुल संपत्ति – 2,48,85,52,444 यानी 248 Crore+
गुरचरण सिंह (राजू) – (कृष्णा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार), कुल संपत्ति – 1,30,90,52,000 यानी 130 Crore+
परवेश साहिब सिंह – (नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार), कुल संपत्ति – 1,15,63,83,180 यानी 115 Crore+
धनवती चंदेला – (राजौरी गार्डन से AAP उम्मीदवार), कुल संपत्ति – 1,09,90,05,522 यानी 109 Crore+
यह भी पढ़ें: Ammonia In Yamuna Water: यमुना के पानी में अमोनिया बढ़ने का दावा, AAP की शिकायत पर EC ने हरियाणा से मांगा जवाब
सबसे गरीब उम्मीदवार की सूची
अशोक कुमार – (अंबेडकर नगर से स्वतंत्र उम्मीदवार), कुल संपत्ति – 6,586 रुपये
अनीता – (नई दिल्ली सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार), कुल संपत्ति – 9,500 रुपये
खिलखिलाकर – (मंगोल पुरी से स्वतंत्र उम्मीदवार), कुल संपत्ति – 10,000
शून्य संपत्ति वाले उम्मीदवार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिनके पास एक भी संपत्ति नहीं है.
शबाना – सीलम पुर सीट से राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार.
योगेश कुमार – मटियाला सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार.
मोहिंदर सिंह – राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के उम्मीदवार
सबसे बड़ा कर्जदार उम्मीदवार
परवेश साहिब सिंह – (नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार), कुल देनदारी – 74,36,64,614 यानी 74 Crore+
मनजिंदर सिंह सिरसा – (राजौरी गार्डन से बीजेपी उम्मीदवार), कुल देनदारी – 57,68,03,791 यानी 57 Crore+
राज कुमार आनंद – (पटेल नगर से बीजेपी उम्मीदवार), कुल देनदारी – 35,09,08,528 यानी 35 Crore+
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










