ePaper

Delhi Election 2025: सुल्तानपुर माजरा सीट पर किसका रहा है दबदबा?

Updated at : 12 Jan 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
delhi election 2025

delhi election 2025

Delhi Election 2025: सुल्तानपुर माजरा सीट पर इस बार का चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है. आइए इस सीट के सियासी इतिहास के बारे में जानते हैं

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की चुनावी शोर तेज़ हो चुकी है. आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने अपने-अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. आम आदमी पार्टी तीसरी बार जीत की उम्मीद से मैदान में है, जबकि भाजपा इस बार सत्ता का वनवास समाप्त करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. कांग्रेस की कोशिश इस बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता खोलने की है. दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले के तहत आने वाली सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है, और यह सीट चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है।

सुल्तानपुर माजरा सीट की यह सीट एससी के लिए आरक्षित है, और यहां से मुकेश कुमार अहलावत (AAP) विधायक हैं, जो इस बार भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में हैं. वह दिल्ली सरकार में मंत्री हैं और 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर शानदार जीत हासिल की थी.

2020 में कैसा रहा सुल्तानपुर माजरा का चुनावी परिणाम

2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर माजरा सीट पर एकतरफा मुकाबला दिखा था. AAP के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के राम चंद्र चावड़िया को 48,052 मतों के भारी अंतर से हराया था. मुकेश कुमार को 74,573 वोट मिले, जबकि भाजपा के राम चंद्र को केवल 26,521 वोट ही मिल सके थे। कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर रही और उसे 10,000 से भी कम वोट मिले थे.

सुल्तानपुर माजरा की राजनीतिक पृष्ठभूमि

सुल्तानपुर माजरा सीट पर साल 1993 से चुनाव हो रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है. कांग्रेस ने 1993 से लेकर 2013 तक यहां पर लगातार जीत हासिल की है। 1993 और 1998 में कांग्रेस के जय कृष्ण ने जीत हासिल की थी, जबकि 2003 और 2008 में भी कांग्रेस ने इस सीट पर विजय प्राप्त की थी. 2013 में आम आदमी पार्टी के प्रवेश के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने लगे थे. सुल्तानपुर माजरा सीट पर आम आदमी पार्टी का दबदबा बना हुआ है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस सीट को लेकर पूरी ताकत लगाए हुए हैं

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: दिल्ली में AAP ने 70 , कांग्रेस 48 और बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की जारी की सूची, किसे कहां से मिला टिकट?, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें.. Delhi Burari Election News: मनोज तिवारी के बुराड़ी इलाकें में क्यों हार जाती है भाजपा? जानें इसका मुख्य कारण

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola