Delhi Earthquake Video : ऐसा लगा जैसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोई ब्रिज टूट गया

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

भूकंप के बाद घर के बाहर निकले लोग

Delhi Earthquake Video : दिल्ली में सुबह 5:36 बजे 4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके नजदीकी नोएडा और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Delhi Earthquake Video : दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाके में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि सुबह करीब 5:36 बजे राष्ट्रीय राजधानी में 4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई महज 5 किलोमीटर थी. भूकंप का केंद्र दिल्ली था, जिसे नोएडा और गाजियाबाद जैसे आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया. भूकंप के बाद का एक वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने कहा, ”मैं वेटिंग लाउंज में था. सभी लोग वहां से भागने लगे. ऐसा लगा जैसे कोई पुल टूट गया हो.” देखें वीडियो

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक अन्य यात्री ने बताया, ”यह कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता बहुत अधिक थी. ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो.”

ये भी पढ़ें : Earthquake: दिल्ली के बाद बिहार में भूकंप से डोली धरती, सीवान बना सेंटर, देखिए लाइव वीडियो

भूकंप के बाद घर से बाहर भागे लोग

दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर लोगों से सुरक्षित रहने का अनुरोध किया. दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं, दिल्ली!’’ लोगों से इमरजेंसी में हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने का भी आग्रह पुलिस ने किया. भूकंप के तेज झटकों के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

झील पार्क क्षेत्र में 5 किलोमीटर की गहराई पर था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र में 5 किलोमीटर की गहराई पर था. वहां कुछ लोगों को भूकंप के बाद तेज आवाजें सुनाई दी. सतह से पांच या दस किलोमीटर नीचे उत्पन्न होने वाले भूकंप, सतह से काफी नीचे उत्पन्न होने वाले भूकंपों की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचाते हैं. एक अधिकारी ने बताया कि झील पार्क क्षेत्र में हर दो से तीन साल में एक बार छोटे, कम तीव्रता वाले भूकंप आते हैं. वर्ष 2015 में यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola