Delhi Assembly Election: वोटर लिस्ट मामले में AAP-BJP में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, वीरेंद्र सचदेवा ने किया बड़ा दावा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Dec 2024 5:33 PM
Delhi Assembly Election
Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी में ठन गई है. वोटर लिस्ट मामले को लेकर दोनों दल आमने-सामने हैं. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है इसके जवाब में बीजेपी ने आप पर पलटवार किया है.
Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जंग छिड़ी है. वोटर लिस्ट को लेकर दोनों दल एक दूसरे के सामने हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप लगाया है. आप ने मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को भी पत्र लिखा है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 15 दिनों में बीजेपी ने हजारों वोट कटवाने और फर्जी वोट जुड़वाने की एप्लीकेशन दी है. इधर बीजेपी ने भी केजरीवाल पर पलटवार किया है. बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में अवैध वोटरों को बसाने का काम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कर रही है.
वोटर लिस्ट पर धांधली कर रही है आम आदमी पार्टी- बीजेपी
बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वोटर लिस्ट में धांधली कर रहे हैं. वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली के निवासी नहीं हैं, उनके भी नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं. उन्होंने वोटर लिस्ट में जोड़े गये लोगों का नाम दिखाते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल धांधली कर वोटर लिस्ट में नये लोगों का नाम जोड़ रहे हैं.
बीजेपी के पास सामूहिक नेतृत्व का चेहरा- वीरेंद्र सचदेवा
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी के पास सीएम का चेहरा नहीं है. इसपर बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि बीजेपी के पास सामूहिक नेतृत्व का चेहरा है, लेकिन आम आदमी पार्टी के पास चेहरे की सबसे ज्यादा समस्या है, जो चेहरे हैं सब दागदार हैं. उन्होंने कहा कि दस साल में दिल्ली ने देखा है कि केजरीवाल के पास कोई विकास विजन नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि शराब घोटाले के साथ ही शीशमहल के अवैध निर्माण ने साबित कर दिया है उनका भ्रष्टाचार पर संकल्प बहुत मजबूत है.
Also Read: केजरीवाल ने वोटर लिस्ट में हेराफेरी का लगाया आरोप, कहा- बेईमानी से चुनाव जीतने चाहती है BJP
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










