Arvind Kejriwal Video : हार के बाद दुखी होकर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal Video : अरविंद केजरीवाल ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने बीजेपी को बधाई दी है.
Arvind Kejriwal Video : दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करता हूं. मैं बीजेपी को उसकी जीत के लिए बधाई देता हूं. उम्मीद करता हूं कि वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी. हमने पिछले 10 सालों में बहुत काम किया. हमें जनता ने मौका दिया था. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में हमने बहुत काम किया. हमने और भी क्षेत्र में काम किया. अब हमें जनता ने जो फैसला दिया है, उसके अनुरूप हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. हम जनता के सुख-दुख में साथ रहेंगे. हम सत्ता सुख के लिए नहीं आए थे.” उन्होंने कहा,”राजनीति को हम एक जरिया मानते हैं जिससे जनता की सेवा की जाती है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मजबू ती के साथ चुनाव लड़ा.” देखें वीडियो
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2025
केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गज हारे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है. अबतक आए परिणाम में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट से जीत गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










