क्या अरविंद केजरीवाल कोई आतंकवादी हैं ? बोलीं पत्नी सुनीता

Updated:
विज्ञापन
Sunita Kejriwal

Sunita Kejriwal

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा है कि ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे एक आतंकी हों.

विज्ञापन

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से झटका लगा है. शुक्रवार को कोर्ट ने उनकी जमानत पर स्टे लगा दिया. कोर्ट के इस फैसले के बाद सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल की जमानत का आदेश अपलोड होने से पहले ही जांच एजेंसी ईडी हाई कोर्ट पहुंच गई. वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे अरविंद केजरीवाल कोई आंतकवादी हों. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने आगे कहा कि तानाशाही की सारी हदें पार हो चुकी है. ईडी द्वारा जमानत को चुनौती देने पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि हाई कोर्ट मामले में इंसाफ करेगा.

सुनीता केजरीवाल ने जेल से मिला दिल्ली के मुख्यमंत्री का मैसेज शुक्रवार को पढ़ा. सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा है कि पड़ोसी राज्य दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं. क्या यह वक्त इस मुद्दे पर राजनीति करने का है? दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगी. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है.

मनोज तिवारी ने कहा- जमानत एक अस्थायी प्रक्रिया

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जमानत एक अस्थायी प्रक्रिया है. इसे छूट की तरह नहीं देखना चाहिए. हमें कोर्ट पर भरोसा है. हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं. हमारा रुख भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का है. उन्होंने कहा कि न्यायालय और जांच एजेंसियां ​​स्वतंत्र संस्थाएं हैं.

Read Also : अरविंद केजरीवाल को झटका, हाईकोर्ट में सुनवाई होने तक जमानत पर रोक

क्या कहा दिल्ली हाई कोर्ट ने

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने संबंधी अधीनस्थ न्यायालय का आदेश तब तक प्रभावी नहीं होगा, जब तक कि अदालत कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुनवाई नहीं कर लेती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola