Arvind Kejriwal Gift : छात्रों के लिए फ्री होगी बस सर्विस, अरविंद केजरीवाल ने किया एक और बड़ा ऐलान
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Jan 2025 12:31 PM
अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal Gift : आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि छात्रों के लिए फ्री बस सर्विस होगी.
Arvind Kejriwal Gift : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं. इस क्रम में शुक्रवार को उन्होंने छात्रों के लिए फ्री बस सर्विस का ऐलान किया. मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, जो महंगी हो गई है. आम छात्र को इसमें आने-जाने में काफी परेशानी होती है. मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार का 50-50 हिस्सा है. मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि छात्रों को मेट्रो टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाए.
ये भी पढ़ें : क्या अरविंद केजरीवाल से कम है मनीष सिसोदिया की संपत्ति?
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में छात्रों को दिल्ली मेट्रो के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की है. आप का यह पत्र ऐसे समय में जारी किया गया है जब कुछ ही घंटों में बीजेपी के द्वारा दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया जाना है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा दोपहर दो बजे पार्टी के राज्य इकाई कार्यालय में मीडिया को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की, लेकिन 2015 की तुलना में कुछ सीट कम आई. इस साल अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 62 सीट मिली, वहीं बीजेपी ने 8 सीट पर जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में आए. अरविंद केजरीवाल की पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी. इस साल आप ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी को महज तीन सीट मिली थी. इस साल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










