Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 6 दिन का वेदर अपडेट आया
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)
Chhattisgarh Weather : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा. 18 अगस्त को भी उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इस दौरान तापमान लगभग सामान्य बना रहेगा. जानें 23 अगस्त तक कैसा रहने वाला है प्रदेश के मौसम का हाल.
18 अगस्त 2026: प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.
19 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
20 अगस्त 2026: छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.
ये भी पढ़ें: मौसम: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अगले 4 दिन के लिए अलर्ट
21 अगस्त 2026: प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
22 अगस्त 2026: छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. कोई चेतावनी नहीं है.
23 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. कोई चेतावनी नहीं है.
मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि से बचाव
मौसम विभाग ने कहा कि मेघगर्जन या बिजली चमकने के दौरान तुरंत घर के अंदर या किसी सुरक्षित पक्के भवन में चले जाएं. अगर आसपास कोई सुरक्षित आश्रय नहीं है, तो खुले में खड़े रहने के बजाय नीचे बैठ जाएं. पेड़ के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों, तारों व लाइनों से दूर रहें। इस दौरान बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









