मौसम: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अगले 4 दिन के लिए अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश से बचने के लिए रिक्शावाले ने खुद को प्लास्टिक से कवर किया, फोटो पीटीआई

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. जानें और किन जिलों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पश्चिमी-मध्य झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव (लो प्रेशर) का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ सकता है. प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

छत्तीसगढ़ का तारीखवार मौसम पूर्वानुमान

  1. 16 अगस्त 2026: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी है.
  2. 17 अगस्त 2026: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है.
  3. 18 अगस्त 2026: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है.
  4. 19 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.
  5. 20 अगस्त 2026: अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है.
  6. 21 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है.


ये भी पढ़ें: झारखंड में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट, आज रांची समेत 20 जिलों में छाए रहेंगे बादल

आंधी-तूफान और वज्रपात से बचाव के उपाय

मौसम विभाग ने कहा कि गड़गड़ाहट सुनाई देने पर तुरंत घर के अंदर या किसी सुरक्षित पक्के घर में चले जाएं. ऐसी कुछ जगह न दिखे तो तुरंत उकड़ू बैठ जाएं. घास-फूस की झोपड़ियों और एसबेस्टस की छत वाले घरों से दूर रहें, क्योंकि तेज हवा से छप्पर उड़ सकते हैं. अधूरी बंधी धातु की चादरों से भी सावधान रहें. पेड़ों के नीचे आश्रय न लें. बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें और बिजली की लाइनों से दूर रहें. कृषि मंडियों में खुले उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें. ओलावृष्टि से बचाव के लिए बागवानी और सब्जी फसलों में एंटी-हेल नेट का उपयोग करें.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola