New Rail Line : ट्रेन से छत्तीसगढ़ से सीधे झारखंड, वाया जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव और गुमला
नई रेल लाइन परियोजना की सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)
Dharamjaigarh to Lohardaga Rail Line : क्या झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच रेल सफर अब और आसान होने वाला है? जी हां, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय ने विशेष रेल परियोजना के रूप में जून के महीने में अधिसूचित किया है. आइए जानते हैं रूट के बारे में यहां.
Dharamjaigarh to Lohardaga Rail Line : रेल मंत्रालय ने झारखंड के लोहरदगा से छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ तक नई रेल लाइन को विशेष रेल परियोजना के तौर पर मंजूरी दी है. इस परियोजना के पूरा होने से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का रास्ता साफ होगा. प्रस्तावित रेल लाइन लोहरदगा से शुरू होकर जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव होते हुए धरमजयगढ़ तक जाएगी. इससे इन इलाकों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में विकास को भी बढ़ावा मिल सकता है.
जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के तहत करीब 291 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी. यह रेल लाइन छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ से शुरू होकर पत्थलगांव, कुनकुरी और जशपुर से होते हुए झारखंड के लोहरदगा तक जाएगी. रेल लाइन बनने के बाद इन इलाकों के लोगों के लिए सफर आसान होगा और दूसरे शहरों तक पहुंचना भी सुविधाजनक हो जाएगा.
परियोजना पर तेजी से होगा काम
भारत सरकार ने इस रेल परियोजना को ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा दिया है. इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद परियोजना अब आधिकारिक रूप से लागू हो चुकी है. इसका सीधा मतलब है कि अब नई रेल लाइन से जुड़े जरूरी काम आगे बढ़ सकेंगे और परियोजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो सकती है.
अभी क्या है रूट की स्थिति?
छत्तीसगढ़ के जशपुर से झारखंड की राजधानी रांची जाने के लिए फिलहाल लोगों के पास सड़क का ही विकल्प है. इस इलाके में लंबे समय से रेल लाइन की मांग होती रही है. पहले यहां की सड़कें काफी खराब थीं. पिछले कुछ सालों में कई जगह सड़कें बेहतर हुई हैं, लेकिन पत्थलगांव के आसपास अब भी सड़क की हालत ठीक नहीं है. ऐसे में अगर इस रूट पर ट्रेन शुरू होती है, तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. सफर में समय कम लगेगा और खराब सड़कों की परेशानी से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







