Video : जहां कभी गूंजती थी गोलियों की आवाज, वहां लहराया तिरंगा, बस्तर का वीडियो देखें
बस्तर तिरंगा यात्रा (Photo: X)
Video : छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर स्थित नारायणपुर जिला मुख्यालय में बुधवार (12 अगस्त) को तीन दिवसीय ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत हुई थी. इसका वीडियो सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर शेयर किया है.
Video : ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ का उद्देश्य दुनिया को यह संदेश देना है कि राज्य का आदिवासी क्षेत्र अब माओवादी खतरे से पूरी तरह मुक्त हो चुका है. तिरंगा यात्रा के जरिए क्षेत्र में शांति, विकास और सुरक्षा का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जिस बस्तर की धरती पर कभी लाल आतंक का साया था, वह आज शांति, विकास और विश्वास के साथ आजादी का उत्सव मना रही है. दशकों की चुनौती पर निर्णायक विजय के साथ बस्तर का भविष्य अब भय से मुक्त और संभावनाओं से परिपूर्ण है.
‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ से हुई, जो कभी प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) का गढ़ माना जाता था. यह यात्रा दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों तक पहुंची, जिसे माओवादियों का सबसे मजबूत ठिकाना माना जाता था और इस साल जनवरी में सुरक्षा बलों ने यहां कब्जा किया था. यात्रा उन पुराने लाल गलियारों से होकर गुजरी, जहां कभी माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई घातक मुठभेड़ हुई थीं.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 8-8 लाख रुपये का इनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










