मौसम: छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश? आया 22 अगस्त तक का वेदर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का मौसम (File Photo)

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. यानी इस दौरान प्रदेश के तापमान में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. जानें 22 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल.

छत्तीसगढ़ का मौसम: डेट वाइज पूर्वानुमान

  1. 17 अगस्त 2026: छत्तीसगढ़  में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है.
  2. 18 अगस्त 2026: छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
  3. 19 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.
  4. 20 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात का अनुमान है.
  5. 21 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दिन किसी तरह की चेतावनी नहीं है.
  6. 22 अगस्त 2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अगर बादल गरजने की आवाज सुनाई दे, तो तुरंत किसी पक्के और सुरक्षित घर के अंदर चले जाएं. अगर आसपास कोई सुरक्षित जगह नहीं है, तो खुले में खड़े रहने के बजाय उकड़ू होकर बैठ जाएं. बारिश और तेज हवा के दौरान घास-फूस की झोपड़ियों और एसबेस्टस की छत वाले घरों से दूर रहें, क्योंकि तेज हवा में छप्पर या छत उड़ने का खतरा रहता है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola