Naxal Encounter: तीन दिन में लिया बीजापुर का बदला, सुकमा में 3 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का अभियान जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jan 2025 8:15 PM
Naxal Encounter, Symbolic Image
Naxal Encounter: सुरक्षाबलों ने सुकमा में तीन नक्सलियों को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया है. बीजापुर घटना के तीन दिन के भीतर सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की है. जवानों ने तीनों नक्सलियों के शव को भी हासिल कर लिया है. नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई थी.
Naxal Encounter: तीन दिन के भीतर बीजापुर नक्सली हमले का बदला सुरक्षाबलों ने ले लिया है. छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद हो गये हैं. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सुकमा में नक्सल रोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. मीडिया से बात करते हुए राज्य के डिप्टी सीएम ने कहा कि गुरुवार को तीन नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं, तलाशी अभियान अभी भी जारी है.
मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर एक जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सलरोधी अभियान पर थी. टीम में जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और कोबरा बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन की टीम शामिल थी.
बीजापुर में आठ जवान हुए थे शहीद
बीते मंगलवार को बीजापुर में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर आठ जवान शहीद हो गये थे. हमले में उनके वाहन के चालक की भी मौत हो गई थी. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों की इस हरकत के बाद सुरक्षाबलों में भारी गुस्सा है. उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है. इस दौरान शर्मा ने दावा किया कि हमारे जवानों की शक्ति और साहस से नक्सल खतरे को निर्धारित समय के भीतर खत्म कर दिया जाएगा.
2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद
मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले लोगों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. 2026 तक नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा. इससे पहले बीते सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा.
नये साल में नौ नक्सली हो चुके हैं ढेर
नये साल की शुरुआत में ही नक्सलियों के खिलाफ जोर शोर से कार्रवाई हो रही है. 1 जनवरी से लेकर अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ नक्सली मारे जा चुके हैं. अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों के छह जनवरी को दो महिलाओं सहित पांच नक्सली को ढेर कर दिया था. इससे पहले तीन जनवरी को गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था. बीते साल अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










