बिहार के अररिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इस छोटी बात से नाराज हो गए थे ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2022 6:06 PM
बिहार के अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक किसी ग्रामीण के घर में बंधे मवेशी को खोलकर भगा रहा था. ऐसे में घर के लोग नाराज हो गए. इसके बाद ग्रामीणों ने पूरी रात आरोपी की पिटाई की. इससे उसकी मौत हो गयी.
अररिया के सिमराहा थाना के पोठिया गांव में गुरुवार की रात मवेशी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. आरोपित युवक का नाम लखन राम बताया जा रहा है. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आरोपी युवक को सदर अस्पताल लेकर गयी. वहां चिकित्सकों ने लखन को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक सिमराहा थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव का था. मामले की जांच पुलिस कर रही है. लखन की मौत के बाद गांव से कई लोग फरार हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि लखन ने गुरुवार की रात सिकंदर यादव के घर में बंधा मवेशी खोल कर भगा दिया. इस बीच सिकंदर यादव की नींद खुली तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद गांव के काफी सारे लोग वहां इक्कठा हो गए और आरोपी को घेर लिया. गांव वालों ने लखन को पूरी रात बुरी तरह से मारा. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया और अस्पताल लेकर आयी. अस्पताल पहुंचाया जहां युवक की मौत हो गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से गांव में चोरी की घटना काफी बढ़ गयी थी. पशु चोरों के आतंक से गांव के लोग काफी परेशान थे. ग्रामीणों का दावा है कि पशु चोरों का एक गिरोह वहां सक्रिया है जो दुधारू गाय-भैंस आदि पशुओं की लगातार चोरी कर रहा था. इसी का गुस्सा ग्रामीणों ने चोर पर उतार दिया. फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि सिकंदर यादव के घर से मवेशी चोरी कर एक व्यक्ति जा रहा था. ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी जिससे मौत हो गई है. मृतक की पहचान हो गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










