जमुई में ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत, संसारपुर गांव के रेलवे फाटक के निकट मेन लाइन पर हुआ हादसा

शुक्रवार को क्यूल झाझा रेलखंड के संसारपुर रेलवे फाटक से महज कुछ ही दूरी पर 50 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. घटना अप मेन लाइन के पोल संख्या 377 के निकट की बतायी जाती है. इस घटना में वृद्ध महिला का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है.
जमुई. शुक्रवार को क्यूल झाझा रेलखंड के संसारपुर रेलवे फाटक से महज कुछ ही दूरी पर 50 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. घटना अप मेन लाइन के पोल संख्या 377 के निकट की बतायी जाती है. इस घटना में वृद्ध महिला का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है. शुक्रवार की सुबह लोगों ने मेन लाइन पर एक महिला का शव देखा. लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय थाने को दी, इधर गेटमैन ने घटना की जानकारी आरपीएफ को दी. महिला की पहचान अब तक नहीं हो पायी है.
उक्त घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों द्वारा गिद्धौर पुलिस को दी गयी. वहीं घटना के बाद रेल जीआरपी ने भी घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अवर निरीक्षक नीरज कुमार घटनास्थल संसारपुर गांव पहुंचकर मृतक महिला के शव को घटना स्थल से कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया है. घटना कब किस वक्त व किन कारणों से घटी इसका कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है.
घटना के बाद गिद्धौर पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान को लेकर पूछताछ की है, ताकि मृतक महिला की पहचान हो सके. समाचार सम्प्रेषण तक उक्त महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. इधर रेल हादसे का शिकार हो मृत हुए महिला के शिनाख्त को ले प्रसासनिक स्तर पर पुलिसिया कवायद जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




