बिहार में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन-चार दिनों तक होगी अच्छी बारिश

Rainfall
इन दिनों मॉनसून की ट्रफ लाइन उत्तर भारत से हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ रही है. इसकी वजह से बिहार की तलहटी वाले क्षेत्र में बारिश होने की उम्मीद है. हालांकि मॉनसून की सक्रियता 3 से चार दिन तक पूरे बिहार में देखी जायेगी.
पटना. इन दिनों मॉनसून की ट्रफ लाइन उत्तर भारत से हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ रही है. इसकी वजह से बिहार की तलहटी वाले क्षेत्र में बारिश होने की उम्मीद है. हालांकि मॉनसून की सक्रियता 3 से चार दिन तक पूरे बिहार में देखी जायेगी. बिहार में अभी तक 830 मिली मीटर बारिश हो चुकी है.
विशेष रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, अररिया, सुपौल, फारबिसगंज, खगड़िया, पूर्णिया और भागलपुर के इलाकों में अच्छी बारिश के आसार हैं.
बिहार में मॉनसून की ट्रफ लाइन दरभंगा से गुजर रही है. मौसम के जानकारों के मुताबिक नेपाल की पहाड़ियों में भी भारी बारिश हो सकती है.
सोमवार को दोपहर से शाम तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. साथ ही तापमान में भी कमी आयी है. इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली. पटना में 47़ 2 मिलीमीटर बारिश हुई. साथ ही अधिकतम तापमान 33़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा.
रविवार की अपेक्षा सोमवार को तीन डिग्री सेल्सियस में कमी आयी. तापमान में कमी की वजह से गरमी में कमी आयी. पिछले कुछ दिनों से लगातार ऊमस वाली गरमी से लोग परेशान थे. दिन में रुक-रुक कर तेज बारिश होने से मुख्य मार्गों सहित गली मुहल्ले की सड़कों पर पानी जमा हुआ.
दोपहर में रामगुलाम चौक, मौर्या होटल के सामने गोलंबर, स्टेशन गोलंबर, जीपीओ फ्लाइओवर के नीचे सड़क किनारे, न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी, लोयला स्कूल के समीप, करबिगहिया सहित आसपास सड़कों पर पानी जमा हुआ.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




