Bihar News : मेहंदी मिटने से पहले ही विधवा हो गई, दुल्हन रातभर करती रही दुल्हे का इंतजार, मची सनसनी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Mar 2025 4:52 PM
प्रतीकात्मक फोटो
Bihar News : बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़के ने सुहागरात से पहले अपनी जान ले ली. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है?
Bihar News : बिहार के वैशाली जिले में एक 25 वर्षीय युवक ने शादी के कुछ घंटे बाद ही अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई. मृतक का नाम रवि भारती है और जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महमदपुर मठिया का रहने वाला है. मृतक के पिता अशोक भारती का कहना है कि उनका बेटा इस शादी से खुश नहीं था. शादी के दिन भी रवि का मूड खराब था.
20 फरवरी को फलदान के बाद अचानक कर दिया था शादी से इंकार
अशोक भारती ने बताया कि रवि का तिलक-फलदान 20 फरवरी को था. इस अगले दिन उसने अचानक ही शादी करने से इंकार कर दिया. लड़के के परिवारवालों ने उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन वो जिद पर टीका रहा. मामला तूल पकड़ने के बाद लड़की के परिवारवाले मांझी थाना पहुंच गए. इसके बाद मामले में पुलिस ने एंट्री ली और तय समयानुसार 24 फरवरी को शादी कराई गई.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद
बहाना बनाकर घर से निकला फिर…
अशोक भारती ने बताया कि शुक्रवार को रवि की सुहागरात थी. इसी दिन वह बैंक के जरुरी काम का बहाना बनाकर हाजीपुर गया, लेकिन घर वापस नहीं लौटा. उसने घर के किसी सदस्य को फोन भी नहीं किया. परिवारवालों को कुछ अनहोनी का डर सताने लगा. रवि की खोजबीन शुरू हुई. जब रवि के परिजन हाजीपुर स्थित अपने घर पहुंचे तो वहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था. खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी. इसके बाद बगल के मकान के छत पर से झांकने के बाद कमरे के बिस्तर पर रवि का मृत शरीर दिखा. परिजनों का कहना है कि शादी से नाराज चल रहे रवि ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद रवि की नई नवेली दुल्हल और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










