कार व बाइक की टक्कर में दारोगा घायल

Updated at : 28 Jan 2017 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
कार व बाइक की टक्कर में दारोगा घायल

हाजीपुर : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर शनिवार को रानीपोखर के समीप कार और बाइक की ठोकर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल 35 वर्षीय रंजन कुमार महुआ थाने में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं, दूसरा 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार महुआ थाने में रिटायर चौकीदार का पुत्र है. घटना […]

विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर शनिवार को रानीपोखर के समीप कार और बाइक की ठोकर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल 35 वर्षीय रंजन कुमार महुआ थाने में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं, दूसरा 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार महुआ थाने में रिटायर चौकीदार का पुत्र है. घटना तब घटी जब दोनों किसी केस के सिलसिले में रानीपोखर आये थे. थाना लौटने के दौरान रानीपोखर के समीप महुआ की ओर से आ रही एक तेज गिति की अाल्ट्रो कार से ठोकर लगने से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद स्थानीय लोग वहां जुट गये और भाग रही अल्टो कार को पकड़ लिया.स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन