यज्ञ की सफलता के लिए निकाली कलशयात्रा

लालगंज नगर : अखिल भारतीय धर्म संघ के रामाशंकर शास्त्री के तत्वावधान में जन कल्याण के लिए लालगंज के गंडक परियोजना परिसर में 28 जनवरी से पांच फरवरी तक आयोजित श्री चंडी महायज्ञ की शनिवार को कलशयात्रा निकाली गयी. बैंड बाजे के साथ निकाली गयी कलशयात्रा में 11 सौ श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलशयात्रा में […]
लालगंज नगर : अखिल भारतीय धर्म संघ के रामाशंकर शास्त्री के तत्वावधान में जन कल्याण के लिए लालगंज के गंडक परियोजना परिसर में 28 जनवरी से पांच फरवरी तक आयोजित श्री चंडी महायज्ञ की शनिवार को कलशयात्रा निकाली गयी. बैंड बाजे के साथ निकाली गयी कलशयात्रा में 11 सौ श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलशयात्रा में शामिल पुरुष- महिलाएं नारायणी नदी के बसंता जहानाबाद घाट पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्नान पूजन कर कलश में जल उठाया.
अतुल्लाहपुर, ब्लॉक, बाजार, थाना रोड, गांधी चौक, महावीर चौक, शुक्ला मार्केट, तीनपुलवा चौक होते हुए गंडक मैदान में यज्ञ स्थल पहुंची और यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया. श्री शास्त्री ने बताया कि शाम में यजमान का मंडप प्रवेश, ब्राह्मण वरण, रविवार को देवताओं का आह्वान, पूजन और 30 जनवरी को अरणी मंथन द्वारा यज्ञ मंडप में अग्नि प्रज्वलित की जायेगी.
चार फरवरी को धर्म रक्षा सम्मलेन होगा. प्रतिदिन यज्ञ में सुबह आठ बजे से बारह बजे तक स्तोत्र पाठ, अपराह्न दो बजे से छह बजे तक हवन होगा. प्रतिदिन अपराह्न बारह बजे से दो बजे और शाम पांच बजे से दस बजे तक काशी-अयोध्या से आये संत महात्माओं का प्रवचन होगा. प्रतिदिन रात के दस बजे से चित्रकूट की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




