गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम

हाजीपुर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भारत स्काउट एवं गाइड, वैशाली की ओर से स्वास्थ्य संबंधी परिचर्चा आयोजित की गयी. नगर के जीए इंटर विद्यालय परिसर में आयोजित परिचर्चा का उद्घाटन वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ सुचिता चौधरी ने किया. डॉ चौधरी ने कैडेटों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के […]
हाजीपुर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भारत स्काउट एवं गाइड, वैशाली की ओर से स्वास्थ्य संबंधी परिचर्चा आयोजित की गयी. नगर के जीए इंटर विद्यालय परिसर में आयोजित परिचर्चा का उद्घाटन वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ सुचिता चौधरी ने किया. डॉ चौधरी ने कैडेटों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर बताये.
कार्यक्रम में स्वस्थ जीवन के लिए साफ-सफाई को प्रमुखता देने की बात कही गयी. मौके पर स्काउट गाइड के सहायक जिला सचिव सुजीत कुमार, जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज, स्काउट शिक्षिका अर्चना कुमारी, कुमारी विभा रानी, अनु कुमारी, चंदन कुमार, जितेश कुमार, राजा कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




