वैशाली : प्रखंड क्षेत्र में भी काफी धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनायी जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख धर्मशीला कुमारी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुमन कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीमा सरोज, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ तृप्ति सिन्हा, बीआरसी कार्यालय में बीइओ प्रहलाद पंडित, निरीक्षण भवन में बीडीओ उदय कुमार और व्यापार मंडल में अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा.
पटेढ़ी बेलसर संवाददाता के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी प्रतिष्ठान के अलावे महादलित टोला में भी राष्ट्रध्वज फहराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गणतंत्र दिवस के मौके पर महादलित टोला के बुजुर्ग व्यक्ति झंडातोलन करेंगे. इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के 41 जगहों को चिह्नित किया गया है. इन सभी जगहों पर नोडल पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. गणतंत्र दिवस को धूम-धाम से मनाने के लिए इसकी तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है. बुधवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का पूर्वाभ्यास किया. महापुरुषों के नारों से परिसर गूंजता रहा.
बिदुपुर संवाददाता के अनुसार : गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के अलावे बिदुपुर में जगह-जगह प्रभात फेरी, झांकी एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे वही बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रीना देवी पासवान, थाना परिसर में प्रभारी ललन प्रसाद चौधरी, अस्पताल में डॉ संजय दास, बीआरसी में बीईओ बिन्दा महतो, पंचायत कार्यालय में मुखिया ममता देवी, अनुराधा देवी, मंजू देवी, मीणा देवी, पारकलि देवी, पूजा देवी, स्वेता, अनीता देवी, विनोद चौधरी, दीप नारायण सिंह, अजय कुमार यादव, सुनीता देवी आदि जनप्रतिनिधि द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा.
जबकि वही किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कंचनपुर, ओएसिस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल पानापुर धर्मपुर एवं वैशाली सेंट्रल पब्लिक स्कूल मधुरापुर में और सरकारी शिक्षण संस्थानों में झांकी के अलावे प्रभात फेरी और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जायेंगे. दाउदनगर मध्य विद्यालय के 33 बच्चों के बीच समाजसेवी नरेंद्र शर्मा द्वारा इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, लंच बॉक्स एवं पेंसिल बॉक्स, कलम आदि वितरण किये जायेंगे.
राजापाकर संवाददाता के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर-शोर से की गयी है. अनेक शिक्षण संस्थानों में कला संस्कृति कार्यक्रम में नृत्य गान का प्रोग्राम रखा गया है. प्रखंड क्षेत्र के केसीआइ विद्यालय, केवीएस विद्यालय, न्यूटन क्लासेस के छात्र-छात्राओं द्वारा 26 जनवरी के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जायेगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. प्रखंड मुख्यालय राजापाकर में भी गणतंत्र दिवस की तैयारी काफी जोर-शोर से की गयी है. अंचलाधिकारी प्रकाश गौरव द्वारा कल 26 जनवरी को दो महादलित टोला राजापाकर बाजार राजेश राम के दरवाजे पर एवं बंघारा धोबी टोला में झंडोत्तोलन किया जायेगा. विकास मित्र को झंडोत्तोलन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
देसरी संवाददाता के अनुसार : गणतंत्र दिवस को लेकर क्षेत्र में तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, प्रखंड कार्यालय, थाना एवं ओपी पर गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर साफ सफाई एवं रंगरोगन किया गया. कई विद्यालयों में बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसको लेकर बच्चे पूर्वाभ्यास कर पूरी तैयारी में हैं. गणतंत्र दिवस को लेकर बाजारों में चहल पहल देखने को मिल रही हैं.
एसडी पब्लिक स्कूल रामपुर किचनी में बच्चों के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर संगीत, नृत्य, नाटक, झांकी, पिटी का आयोजन किया गया हैं. निदेशक लोकनाथ राय ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के छात्रा छाया सिंह, चांदनी कुमारी, आंशु कुमारी, अन्नू प्रिया, अंकिता, निशा, छात्र मुकुल कुमार, रिशव, ऋषि एवं अन्य ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने की पूरी तैयारी कर लिया हैं.