मतदाता दिवस पर हुई विचार गोष्ठी

Updated at : 26 Jan 2017 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाता दिवस पर हुई विचार गोष्ठी

हाजीपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं की ओर से लोकतंत्र में मतदान की महत्ता विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के वकालतखाने में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर ने की. मौके पर अधिवक्ता शंभू नाथ सिंह, चंद्रदीप नारायण सिंह, मुकेश रंजन, अनिश चंद्र गांधी, अरविंद कुमार, […]

विज्ञापन

हाजीपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं की ओर से लोकतंत्र में मतदान की महत्ता विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के वकालतखाने में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर ने की. मौके पर अधिवक्ता शंभू नाथ सिंह, चंद्रदीप नारायण सिंह, मुकेश रंजन, अनिश चंद्र गांधी, अरविंद कुमार, अमरेश कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, रंजन, संदीप कुमार, वेद प्रकाश, जयप्रकाश मोहन,

ख्वाजा हसन खां, हरेश कुमार सिंह आदि ने विचार प्रकट किये. वक्ताओं ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी महीनों में होने वाले नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की. दूसरी ओर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पंचायत लोक शिक्षा केंद्र, भटंडी में वीटी की बैठक की गयी. बैठक में सभी वीटी को अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रेरक संघ के अध्यक्ष सुशील चंद्र झा ने की. मौके पर आनंद कुमार, ऋचा कुमारी, मनुज कुमार आदि उपस्थित थे.

पंचायत लोक शिक्षा केंद्र, गुड़मियां में भी वीटी की बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता वरीय प्रेरक सह सचिव सरस्वती कुमारी ने की. नीलम कुमारी, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी, धीरज कुमार, शिव कुमार आदि ने हिस्सा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन