बहाना बना कार्यालय नहीं आते अधिकारी

देसरी : देसरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य कर्मचारी बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे. मनरेगा कार्यालय में सिर्फ जूनियर इंजीनियर, प्रखंड कार्यालय में नाजिर एवं लिपिक उपस्थित थे. दिन के साढ़े ग्यारह बज रहे थे और देसरी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड […]
देसरी : देसरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य कर्मचारी बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे. मनरेगा कार्यालय में सिर्फ जूनियर इंजीनियर, प्रखंड कार्यालय में नाजिर एवं लिपिक उपस्थित थे. दिन के साढ़े ग्यारह बज रहे थे और देसरी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड के प्रधान सहायक समेत कई अन्य कर्मचारी गायब थे. कई आवास सहायक उपस्थित थे जिन्होंने पूछने पर बताया की हाजिरी बनाने के लिए कब से प्रधान सहायक का इंतजार कर रहे हैं. वे हाजिरी बही को अलमीरा में बंद कर चले जाते हैं और जब तक वह नहीं आते हैं. तब तक हाजिरी नहीं बना पाते हैं. प्रखंड क्षेत्र से कई लोग पंचायत उपचुनाव के नामांकन संबंधित कार्य एवं अन्य कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर पदाधिकारी के आने इंतजार कर रहे थे और पदाधिकारी कार्यालय से गायब थे.
उपस्थित नाजिर ने बताया कि पांच लोगों ने नामांकन के लिए एनआर रसीद कटवायी है. पंचायत उपचुनाव के नामांकन के दिशा निर्देश के लिए लोग इधर से उधर भटकते नजर आये. उपचुनाव संबंधी सूचना प्रदर्शित नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि अधिकतर पदाधिकारी पटना से कार्यालय आते जाते हैं. जो प्रखंड कार्यालय अधिकतर दिन लेट से आते हैं और समय से पहले चले जाते हैं. जबकि राज्य सरकार का निर्देश है कि सभी कर्मियों को प्रखंड क्षेत्र में ही आवास रखना है, पर प्रखंड में तैनात पदाधिकारी एवं कर्मचारी सरकार के दिशा निर्देश का पालन नहीं करते हैं. इस संबंध में बीडीओ अभ्युदय ने बताया कि हाजीपुर में एक बैठक में है. इस लिए वह कार्यालय नहीं आ पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




