बिहार : हाजीपुर में Avon साइकिल कंपनी के मैनेजर से 15 लाख लेवी मांगनेवाला नक्सली गिरफ्तार

Updated at : 25 Jan 2017 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हाजीपुर में Avon साइकिल कंपनी के मैनेजर से 15 लाख लेवी मांगनेवाला नक्सली गिरफ्तार

हाजीपुर:बिहार के हाजीपुर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित ए-वन साइकिल कंपनी के मैनेजर से 15 लाख लेवी मांगनेवाले माओवादी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्त में आया हार्डकोर नक्सली गौतम कुमार उर्फ पावेल उर्फ विक्की सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया का रहनेवाला है. उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा […]

विज्ञापन

हाजीपुर:बिहार के हाजीपुर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित ए-वन साइकिल कंपनी के मैनेजर से 15 लाख लेवी मांगनेवाले माओवादी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्त में आया हार्डकोर नक्सली गौतम कुमार उर्फ पावेल उर्फ विक्की सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया का रहनेवाला है. उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किये हैं.

गौतम की निशानदेही पर पुलिस ने उसके गांव के ओमचंद्र कांत के साथ-साथ उसके दो अन्य साथी गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर गांव के चंदर उर्फ चंदन और करतांहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव के विवेक कुमार को धर दबोचा. एक बाइक और तीन मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किये हैं.

मालूम हो कि बीते 20 जनवरी को ए-वन साइकिल कंपनी के मैनेजर को फोन कर माओवादियों ने 15 लाख रुपये लेवी मांगी थी. बीते साल जून में भी परचा भेज कर नक्सलियों ने ए-वन कंपनी से लेवी की मांग की थी. इस बार लेवी के लिए मैनेजर को नेपाल से तीन बार, जबकि हाजीपुर से एक बार फोन किया गया था.

मैनेजर ने औद्योगिक थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर अभियान एएसपी रविशंकर कुमार चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर दौलतपुर देवरिया में छापेमारी की और गौतम को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसके अन्य साथियों को पुलिस ने दबोच लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन