शराब पीने से मना किया, तो होटल कर्मी पर चाशनी फेंकी

Updated at : 24 Jan 2017 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने से मना किया, तो होटल कर्मी पर चाशनी फेंकी

पांच युवकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर चेहराकलां : कटहारा ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान के एक होटल में शराब पीने से मना करने पर मजदूर के शरीर पर गरम चाशनी उड़ेल दी और गैस सिलिंडर विस्फोट करा कर जान से मारने का प्रयास किया गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित […]

विज्ञापन

पांच युवकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर

चेहराकलां : कटहारा ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान के एक होटल में शराब पीने से मना करने पर मजदूर के शरीर पर गरम चाशनी उड़ेल दी और गैस सिलिंडर विस्फोट करा कर जान से मारने का प्रयास किया गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित लोगों ने सेहान बाजार की सभी दुकानें बंद करा दीं. इसके बाद महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग और फुलार-खाजेचांद छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. लोगों ने कटहारा ओपी की घेराबंदी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. बताया गया कि कटहरा ओपी के हाइस्कूल सेहान चौक स्थित रोशन स्वीट्स के एक कर्मचारी
शराब पीने से मना किया…
को दुकान में शराब पीने से मना करना महंगा पड़ गया. शराबियों ने गरम चाशनी और तेल उसके शरीर पर उड़ेल दिया, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. ग्रामीणों की मांग पर पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ओपी पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में निकली तब जाकर लोग शांत होकर वापस लौटे. बताया जाता है कि स्थानीय अख्तियारपुर सेहान गांव के प्रवीण कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह अचानक दुकान पर उस समय पहुंचे जब दुकान बंद की जा रही थी. डब्लू ने आते ही अन्य चार युवक साथी को फोन कर बुला लिया. युवक होटल में शराब पीने लगे. जैसे ही शराब पीने से दुकान के एक कर्मचारी सुरेश साह ने रोका तो पांचों युवक गाली देने लगे. उन्होंने दुकान में कड़ाही में रखा गरम तेल व चाशनी उसके शरीर पर उड़ेल दिया. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी चेहराकलां में भरती कराया.
चेहराकलां में घटना के विरोध में सड़क जाम करते ग्रामीण.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन