बहन के अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट

Updated at : 24 Jan 2017 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
बहन के अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव निवासी मो रफीक की पुत्री रूकसाना खातून को अपनी ही बहन के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया. रविवार की रात रूकसाना की बहन सैदा खातून के प्रेमी गांव के ही श्याम लाल पासवान उर्फ काली पासवान ने सुप्तावस्था में बहन के बदले उसके साथ ही […]

विज्ञापन

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव निवासी मो रफीक की पुत्री रूकसाना खातून को अपनी ही बहन के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया. रविवार की रात रूकसाना की बहन सैदा खातून के प्रेमी गांव के ही श्याम लाल पासवान उर्फ काली पासवान ने सुप्तावस्था में बहन के बदले उसके साथ ही इज्जत लूटने का प्रयास किया. रूकसाना ने जब इसका विरोध किया तो काली पासवान ने उसके ही माता-पिता, बहन एवं भौजाई को मारपीट कर घायल कर दिया गया.

इस संबंध में रूकसाना खातून ने भगवानपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर माता जैतुन खातून, पिता मो रफीक, बहन सैदा खातून, अपसाना खातून, मुमताज बानो एवं काली पासवान को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि गांव के ही काली पासवान का मेरी बहन से अवैध संबंध है, जिसका विरोध करने पर बराबर इन लोगों द्वारा मारपीट की जाती रही है. मामले में गांव के लोगों द्वारा पंचायत भी की जा चुकी है. बावजूद भी काली पासवान का आना जाना नहीं रुका और अन्तत: रविवार की रात सभी ने मिलकर मुझे जान मारने की नीयत से मारपीट करते हुए गले में गमछा का फंदा लगाकर खींचने लगे, चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गये, जिससे मेरी जान बच सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन