श्रद्धा से िकये गये याद

Updated at : 24 Jan 2017 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा से िकये गये याद

महुआ : महुआ नगर पंचायत बाजार के वाया नदी पुल के समीप स्थित स्थित कर्पूरी भवन परिसर में नायसो परिवार द्वारा एक सभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. नायसो सचिव सुमित सहगल की अध्यक्षता तथा व्यापारी संघ सचिव अमर गुप्ता के संचालन में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

महुआ : महुआ नगर पंचायत बाजार के वाया नदी पुल के समीप स्थित स्थित कर्पूरी भवन परिसर में नायसो परिवार द्वारा एक सभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. नायसो सचिव सुमित सहगल की अध्यक्षता तथा व्यापारी संघ सचिव अमर गुप्ता के संचालन में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल उर्फ बब्लू चौधरी ने कहा कि स्व ठाकुर गरीबों के मसीहा थे. उनकी कमी समाज के हर वर्गों के लोगों को खल रही है.

पदयात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता रवाना : गरीबों की आवाज को बुलंद करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर जनाधिकार पार्टी द्वारा पटना में आयोजित राज मार्च पदयात्रा में शामिल होने के लिए महुआ एवं जंदाहा प्रखंड से दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता निजी वाहन से पटना के लिए रवाना हो गये.
महनार नगर संवाददाता के अनुसार : महनार नगर स्थित कुशवाहा धर्मशाला परिसर में कर्पूरी जनजागरण मंच के सदस्यों द्वारा जननायक कर्पूरी जी की जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह की अध्यक्षता डॉ राणा रामेश्वर सिंह तथा संचालन राम एकबाल ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में लोगों ने कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गयी, साथ ही उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
गोरौल संवाददाता के अनुसार : कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस पर मंगलवार को कई आयोजन किये गये तथा उन्हें श्रद्धा के साथ नमन किया गया. मुख्य समारोह प्रखंड के कर्पूरी चौक पर लगे प्रतिमा के पास आयोजित किया गया. जहां प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने कर्पूरी की प्रतिमा पर फूल-माला समर्पित कर उन्हें नमन किया.
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोज प्रसाद यादव ने कहा कि गरीबों के लिए अब तक कर्पूरी ठाकुर ने जो सोचा और कहा वह प्रेरणा के लायक सभी के लिए है. यही कारण है कि उन्हें जननायक के अलावे गुदरी के लाल से सम्मान मिला. इस अवसर पर जिला पार्षद संगीता देवी, लोदीपुर पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया अजय राय, सरपंच सह जनाधिकार पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, समाज सेवी इरशाद अहमद, मुखिया विकास कुमार, रवि ठाकुर, जितेंद्र कुमार, युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, मोहन चौरसिया, बैकुंठ प्रसाद साह आदि ने अपना विचार व्यक्त किया.
राजापाकर संवाददाता के अनुसार : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती केसीआइ विद्यालय राजापाकर के परिसर में बड़े धूमधाम से मनायी गयी. विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों ने उनके तसवीर पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की. विद्यालय की सचिव चंदा कुमारी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर केवल महान और सफल राजनीतिक ही नहीं समाज सेवी एवं सामाजिक समरसता के पुरोधा थे. समाज में ऐसी विचारधारा की आवश्यकता महसूस हो रही है. हमारे समाज में अत्यधिक विषमता व्याप्त है. हमें कर्पूरी जी के विचारों पर चल कर समाज को नई दिशा एवं दशा दे सकते हैं.
विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने दबे कुचले वर्गों में ना केवल राजनीतिक और सामाजिक चेतना ही जगायी, बल की नयी ताकत दी. उन्होंने गरीब व पिछड़ी जातियों में मानसिक एवं सामाजिक हिस्सेदारी पाने का अलख जगाया. विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि एक गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद जन नायक कर्पूरी ठाकुर राजनीतिक संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे. मौके पर उपस्थित लोगों में दीपक कुमार, सचिव चंदा कुमारी, निदेशक सत प्रकाश सिंह, समाजसेवी हरि शंकर सिंह, जवाहरलाल राय, मिथिलेश राय, अमरनाथ चौहान, भोलानाथ, गोलू कुमार, रिंकू कुमार आदि शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन