जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के कुशहर चौक पर जनता जागृति मंच के बैनर तले एक सभा आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह मनायी गयी. समसपुरा पंचायत के मुखिया रामनरेश साह की अध्यक्षता और पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान के संचालन में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र पासवान […]
महुआ : प्रखंड क्षेत्र के कुशहर चौक पर जनता जागृति मंच के बैनर तले एक सभा आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह मनायी गयी. समसपुरा पंचायत के मुखिया रामनरेश साह की अध्यक्षता और पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान के संचालन में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र पासवान शास्त्री ने कहा कि नेता जी महान देशभक्त थे. उन्होंने अपने जीवनकाल में देश के लिये जो कुछ भी किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
वहीं अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की. मौके पर फुदन राय, रामसरिखन राय, झरी राय, उपमुखिया पवन राय, राम स्वरूप राम, अशर्फी सिंह कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष अजब लाल राय व युवा समाजसेवी गणेश राय ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं संत जोसेफ स्कूल के परिसर में आयोजित जयंती समारोह में प्राचार्या सीमा सिंह, सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विश्वबंधु कुमार, समाजसेवी सुबोध देशराज, डॉ नरेश कुमार तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक हाइ स्कूल में प्राचार्य बिगु यादव, शिक्षक राजीव कुमार, सुध कुमार सिंह के साथ सैकड़ों स्कूली बच्चों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




