डाकघर ग्राहक बैंक की एटीएम से निकाल सकेंगे रािश

Updated at : 23 Jan 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
डाकघर ग्राहक बैंक की एटीएम से निकाल सकेंगे रािश

हाजीपुर : शहर के राजेंद्र चौक स्थित प्रधान डाकघर परिसर में विभाग के वैशाली मंडल के कार्य व्यापार की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद ने की. बैठक में सुकन्या समृद्धि खाता, सभी प्रकार के बचत खाता खोलने, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजनाएं, एटीएम […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के राजेंद्र चौक स्थित प्रधान डाकघर परिसर में विभाग के वैशाली मंडल के कार्य व्यापार की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद ने की. बैठक में सुकन्या समृद्धि खाता, सभी प्रकार के बचत खाता खोलने, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजनाएं, एटीएम कार्ड, पीएलआइ, आरपीएलआइ आदि के प्रचार-प्रसार को लेकर व्यापक चर्चा की गयी. बैठक में वैशाली मंडल के सभी डाकपाल, अवर डाकपाल, शाखा डाकपाल उपस्थित थे.

बैठक में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी कि एक जनवरी 2017 से डाक विभाग की एटीएम सभी बैंकों की एटीएम से जुड़ गयी है. इससे डाक विभाग के उपभोक्ता अब किसी भी बैंक की एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन