लागू भइल कानून हो अब न चली दारू हो...

Updated at : 21 Jan 2017 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
लागू भइल कानून हो  अब न चली दारू हो...

हाजीपुर : हाजीपुर के नये गंडक पुल के समीप सारण जिले के संगीत शिक्षकों के दल ने मानव शृंखला के दौरान लोगों को जागरूक किया. एक से बढ़ कर एक गीत शिक्षकों ने प्रस्तुत किये. लागू भइल कानून हो, अब न चली दारू हो… पर लोगों ने जम कर ताली बजायी. मनोज कुमार सुमन के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर के नये गंडक पुल के समीप सारण जिले के संगीत शिक्षकों के दल ने मानव शृंखला के दौरान लोगों को जागरूक किया. एक से बढ़ कर एक गीत शिक्षकों ने प्रस्तुत किये. लागू भइल कानून हो, अब न चली दारू हो… पर लोगों ने जम कर ताली बजायी. मनोज कुमार सुमन के नेतृत्व में शिक्षकों ने कतार में लगे लोगों से कहा कि वे संकल्प लें कि अब कभी शराब को हाथ नहीं लगायेंगे. इस दौरान कतार में खड़े बच्चों ने भी संगीत का आनंद लिया और शिक्षकों के अनुसार कतार में अनुशासित ढंग से खड़े रहे.

इस दल में सुमन के साथ हरि शंकर वर्मा, धर्मेंद्र झा, मधुलिका कुमारी, आदर्श अमन, कपिलेश्वर दास, अर्चना कुमारी, आशा सिन्हा, सुरजीत सिंह, रामजनम राय, वीणा सिंह, माधवी मिश्रा, ज्योत्सना कुमारी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे. इसके साथ ही जिले में मानव शृंखला के अन्य रूटों पर भी सांस्कृतिक जत्थे के कलाकारों ने शराबबंदी को लेकर जागरूकता का संदेश प्रचारित किया. मानव शृंखला के दौरान प्रशासन की ओर से प्रचार वाहन भी मार्गों पर दौड़ाये जा रहे थे, जिन पर बजने वाले नशामुक्ति से संबंधित गीत लोगों को जागरूक कर रहे थे.

मानव शृंखला में उमड़े छात्र
स्थानीय आरएन कॉलेज से प्राचार्य डाॅ ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शृंखला में हिस्सेदारी निभायी. नगर के जमुनी लाल कॉलेज, देवचंद कॉलेज, वैशाली महिला महाविद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय, जीए इंटर स्कूल, टाउन हाइस्कूल, संत पॉल स्कूल, शेमफॉर्ड स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल समेत नगर के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ मानव शृंखला में हिस्सा लिया.
बिहार राज्य शिक्षक महासंघ की जिलाध्यक्ष शैल कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने शृंखला में भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन