मानव शृंखला में िवभिन्न दलों ने िदखायी भागीदारी

हाजीपुर : महागंठबंधन से लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शराबबंदी के पक्ष में हाथ से हाथ जोड़ते हुए मानव शृंखला में शामिल होकर यह संदेश दिया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के सवाल पर सब साथ हैं. हाजीपुर-पटना मार्ग पर स्थानीय पासवान चौक के निकट जदयू के जिला संगठन प्रभारी […]
हाजीपुर : महागंठबंधन से लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शराबबंदी के पक्ष में हाथ से हाथ जोड़ते हुए मानव शृंखला में शामिल होकर यह संदेश दिया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के सवाल पर सब साथ हैं. हाजीपुर-पटना मार्ग पर स्थानीय पासवान चौक के निकट जदयू के जिला संगठन प्रभारी सीपी सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला में भागीदारी निभायी. पार्टी के प्रदेश महासचिव देवकुमार चौरसिया, विजय सहनी, तनवीर जमा ताज, ताहिर हुसैन, अरविंद कुमार राय, राधेश्याम सिंह, सिद्धार्थ पटेल,
अजीत किशोर नारायण, प्रो उमेश चंद्र कप्तान, प्रिंस कुमार शर्मा, ओंकार सिंह, अवधेश भगत, पंकज पटेल, कमलेश राय, अशर्फी सिंह कुशवाहा, हरिहर सहनी, चंद्रभूषण तिवारी, अनिल दास, योगेंद्र शर्मा, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, राजकुमार चौधरी राजू, आप्तमान अभय, फिरदोश आलम, बेबी देवी, बेबी खातून, संजीव कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता शृंखला के हिस्सेदार बने. महासचिव संजय कुमार सुमन, मनीष, दीपू कुमार, अमर, मनोज सिंह, मिंटू समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




