सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

हाजीपुर : भारत की जनवादी नौजवान सभा, जिला इकाई की बैठक में मानव शृंखला पर सवाल खड़ा करते हुए इसके नाम पर सरकारी मशीनरी और कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के कारगिल परिसर में बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता संजीव कुमार ने की. बैठक में संगठन से जुड़े अन्य ब्रांचों के […]
हाजीपुर : भारत की जनवादी नौजवान सभा, जिला इकाई की बैठक में मानव शृंखला पर सवाल खड़ा करते हुए इसके नाम पर सरकारी मशीनरी और कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के कारगिल परिसर में बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता संजीव कुमार ने की. बैठक में संगठन से जुड़े अन्य ब्रांचों के सदस्यों ने हिस्सा लिया.
बैठक में कहा गया दस वर्षों तक गांव-गांव में शराब की दुकान खुलवाने वाले मुख्यमंत्री अब शराबबंदी के नाम पर तुगलकी फरमान जारी करने में लगे हैं. बैठक में हरेंद्र पासवान, किशुन पासवान, मो लड्डू, मो कैसर खान, माकपा के जिला सचिव राजेंद्र पटेल, टुकटुक राम, रमेश राम, अखिलेश कुमार सिंह, सूरज कुमार स्वर्णकार, महेश राय, अधिवक्ता उमाकांत पांडेय, संजय कुमार, राजनारायण राय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




