वैशाली: बारात में शामिल होने गए युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Published by :Rani Thakur
Published at :12 Jun 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह गांव में निकली एक बारात देखने गया था.

विज्ञापन

वैशाली: जिले से बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में टुनटुन पासवान नामक एक व्यक्ति की तेज रफ्तार वाहन से टक्कर लगने के कारण मौत हो गई. जानकारी मिली है कि वह गांव में बारात देखने गए थे, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है.

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

मृतक की पहचान भैरोपुर निवासी टुनटुन पासवान (42) के रूप में हुई है. बताया गया है कि टुनटुन पासवान अपने पड़ोसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी.

मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल टुनटुन पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि टुनटुन पासवान दो भाइयों में बड़े थे और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: Bihar News: बांका में दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, पानी सुखाकर निकाली गयी तीनों की लाश

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन