मानव शृंखला को लेकर बैठक

Updated at : 19 Jan 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला को लेकर बैठक

हाजीपुर : मद्य निषेध अभियान के तहत 21 जनवरी को मानव शृंखला में भागीदारी के लिए टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने सदस्यों से अपील की. बैठक में कहा गया कि नियोजित शिक्षकों की मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के बावजूद लोकहित में संगठन ने मानव शृंखला को सफल बनाने का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

हाजीपुर : मद्य निषेध अभियान के तहत 21 जनवरी को मानव शृंखला में भागीदारी के लिए टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने सदस्यों से अपील की. बैठक में कहा गया कि नियोजित शिक्षकों की मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के बावजूद लोकहित में संगठन ने मानव शृंखला को सफल बनाने का निर्णय लिया है.

संघ के सदस्य 21 जनवरी को काली पट्टी बांधकर मानव शृंखला में सहयोग करेंगे. दूसरी ओर नगर के जेठुई स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बैठक कर मानव शृंखला को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामेश्वर पासवान ने की. बैठक में नवचेतना क्लब के सचिव पेंटर राजू, शिक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी समेत बाल सांसद, मीना मंच के सदस्यों ने हिस्सा लिया. विद्यालय के बच्चों द्वारा शराबबंदी के समर्थन में प्रभात फेरी भी निकाली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन