सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Updated at : 19 Jan 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर दिघी ढाले के समीप बुधवार को अपराह्न पिकअप वैन और बाइक की ठोकर में पिकअप वैन से कुचल कर एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतका राजापाकर थाना क्षेत्र के विशुनपुर तितरा गांव निवासी मजोज साह की 40 वर्षीया पत्नी प्रतिमा देवी थी. घटना की सूचना पाकर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर दिघी ढाले के समीप बुधवार को अपराह्न पिकअप वैन और बाइक की ठोकर में पिकअप वैन से कुचल कर एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतका राजापाकर थाना क्षेत्र के विशुनपुर तितरा गांव निवासी मजोज साह की 40 वर्षीया पत्नी प्रतिमा देवी थी. घटना की सूचना पाकर पहुंची सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना तब हुई,

जब मृतका प्रतिमा देवी अपने बीमार पति मनोज साह के लिए दवा लाने हाजीपुर आ रही थी. मृत महिला गांव के युवक सुजीत कुमार के साथ बाइक से आ रही थी. इसी बीच सदर थाना क्षेत्र के दिघी ढाला के समीप पीछे से आ रही एक बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही बाइक सवार दोनों लोग बाइक से गिर पड़े, जहां महिला पिकअप वैन के चक्के के नीचे आ गयी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन