डिका हत्याकांड के खिलाफ धरना

हाजीपुर : आंबेडकर आवासीय बालिका छात्रावास में पिछले दिनों हुई छात्रा डिका कुमारी की हत्या के विरोध में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ एवं आंबेडकर विकास मंच के बैनर तले धरना दिया गया. नगर के सुभाष चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने की. मंच […]
हाजीपुर : आंबेडकर आवासीय बालिका छात्रावास में पिछले दिनों हुई छात्रा डिका कुमारी की हत्या के विरोध में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ एवं आंबेडकर विकास मंच के बैनर तले धरना दिया गया. नगर के सुभाष चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने की. मंच के जिलाध्यक्ष कामेश्वर कुमुद ने संचालन किया. संगठन की ओर से राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया.
ज्ञापन में छात्रा की संदिग्ध मौत को हत्या का मामला बताते हुए इसकी जांच सीबाआइ से कराने की मांग की गयी है. धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए महादलित आयोग के पूर्व सदस्य एवं ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन एंड डेवलपमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र राम ने कहा कि इस घटना के अनुसंधान में पुलिस द्वारा यदि लापरवाही बरती गयी या अपराधियों को बचाने का प्रयास किया गया, तो संगठन की ओर से उनके विरूद्ध अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराधिक मुकदमा दायर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




