कॉम्फेड के तर्ज पर बनेगा सब्जियों का फेडरेशन

Updated at : 17 Jan 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
कॉम्फेड के तर्ज पर बनेगा सब्जियों का फेडरेशन

हाजीपुर : सब्जियों की खेती, विपणन एवं संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्जी फेडरेशन बनाने के निर्णय को अमली जामा पहनाने के लिए सोमवार को ग्रीन वेज सब्जी कृषक सहयोग संघ की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से वैशाली सब्जी कृषक सहकारी संघ लिमिटेड के गठन किया गया. स्थानीय अनामिका होटल के सभागार में […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सब्जियों की खेती, विपणन एवं संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्जी फेडरेशन बनाने के निर्णय को अमली जामा पहनाने के लिए सोमवार को ग्रीन वेज सब्जी कृषक सहयोग संघ की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से वैशाली सब्जी कृषक सहकारी संघ लिमिटेड के गठन किया गया. स्थानीय अनामिका होटल के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार में सब्जी का उत्पादन सर्वाधिक होता है, लेकिन देख-रेख के अभाव में साठ प्रतिशत सब्जी बाजारों तक नहीं पहुंच पाती और सड़-गल जाती है.

सब्जी उत्पादक किसानों को उत्पादन का सही मूल्य मिले और सब्जियां बरबाद न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने कॉम्फेड के तर्ज पर सब्जी का फेडरेशन बनाने का निर्णय लिया है. इसी कड़ी में कृषक सहयोग समिति का गठन किया जा रहा है. सब्जी हाट, शीत भंडार, मार्केटिंग यार्ड, उन्नत बीज और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की पहल शुरू की गयी है. बैठक में सर्वसम्मति से संजीव कुमार को समिति का अध्यक्ष, मनोज कुमार को उपाध्यक्ष एवं अनिल चंद्र कुशवाहा को सचिव बनाया गया. निदेशक मंडल के सदस्यों में रीना कुमारी, भोला महतो, चंदा कुमारी, रेणु देवी, शुचिता देवी, सकलदेव पंडित, बालेंद्र पासवान, अंजू देवी को शामिल किया गया. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, बिहार राज्य सहकारी बैंक के महाप्रबंधक संजय कुमार आदि ने विचार प्रकट किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन